डी-फार्मा में दाखिले के नाम पर छात्रों से 5.20 लाख रुपए ठगे

देवरिया (उप्र)। डी-फार्मा में दाखिले के नाम पर छात्रों से 5.20 लाख रुपए ठगे जाने का मामला सामने आया है। लखनऊ में एक व्यक्ति ने डी-फार्मा में दाखिला दिलाने के नाम पर कई जिलों के छात्रों से धोखाधड़ी की है। आरोपी ने खुद को अटल पैरामेडिकल कॉलेज का प्रोपराइटर बताया। उसने हजरतगंज स्थित कार्यालय से काम करता था।

यह है मामला

रुद्रपुर नगर के अश्विनी द्विवेदी के अनुसार, तीन साल पहले उनके चार परिचित युवकों ने आरोपी को 5.20 लाख रुपए दिए। आरोपी ने छात्रों को सहारनपुर, मथुरा और गाजीपुर में परीक्षा के लिए भेजा। वहां पहुंचने पर पता चला कि उनकी फीस जमा नहीं की गई थी।

छात्रों को दोबारा फीस जमा करनी पड़ी। जब छात्रों ने आरोपी से संपर्क किया तो उसने फर्जी चेक दिया। इसके बाद वह दफ्तर बंद कर फरार हो गया। पीडि़तों का कहना है कि आरोपी ने गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ सहित कई जिलों के युवाओं को इसी तरह ठगा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीडि़तों की शिकायत पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए