शुगर की दवाइयां 90 फीसदी तक होंगी सस्ती, मरीजोंं को होगा फायदा

नई दिल्ली। शुगर की दवाइयां 90 फीसदी तक सस्ती होने वाली हैं। इससे करोड़ों मरीजोंं को फायदा होगा। गौरतलब है कि शुगर यानि डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। करोड़ों लोग इस रोग के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है।

अधिक मोटे और फिजिकल एक्टिविटी बेहद कम वाले लोगों को यह रोग जल्दी घेरता है। अब डायबिटीज के मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने डायबिटीज की दवाओं के दाम घ्टाने का निर्णय लिया है। इसके दाम 90 फीसदी तक घट जाएंगे।

अब तक महंगे दामों पर मिलने वाली ब्लॉकबस्टर दवा एम्पाग्लिफ्लोजिन को जल्द ही घरेलू दवा कंपनियां बेहद कम दामों पर बेचेंगी। 60 रुपये प्रति टैबलेट वाली दवा की कीमत सिर्फ 9 रुपये हो जाएगी। 11 मार्च को जर्मन दवा कंपनी बोहरिंगर इंगेलहाइम का पेटेंट खत्म होने वाला है। इसके साथ ही भारतीय कंपनियां इसे अपने ब्रांड के तहत लॉन्च करने के लिए तैयार हैं।

इनमें मैनकाइंड फार्मा, टॉरेंट, अल्केम, डॉ. रेड्डी और ल्यूपिन जैसी बड़ी दवा निर्माता कंपनियां शामिल हैं। खास बात यह है कि मैनकाइंड फार्मा इस दवा को इनोवेटर कंपनी की मुकाबले 90 फीसदी कम दाम पर बेचने की तैयारी कर रही है। मैनकाइंड फार्मा, एम्पाग्लिफ्लोजिन को इनोवेटर की 60 रुपये की दवा सिर्फ 9 रुपये में मिलेगी। ज्यादातर जेनरिक दवाओं की कीमत प्रति टैबलेट 9 से 14 रुपये होगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन