महिला के शव को नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर ले गया पति

फरीदाबाद (हरियाणा)। महिला के शव को एंबुलेंस नहीं मिलने पर पति ठेले पर ही ले गया। यह शर्मनाक मामला बीके सिविल अस्पताल का है। टीबी से जूझ रही महिला सुमित्रा की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन की बेरुखी सामने आई। मृतका का घर अस्पताल से महज 7 किलोमीटर दूर सारण गांव में था। इसके बावजूद सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। यह वही एंबुलेंस सेवा है, जिसे सरकार मुफ्त और 24 घंटे उपलब्ध होने का दावा करती है। इससे एक गरीब मजदूर को अपनी पत्नी का शव ठेले पर रखकर ले जाना पड़ा।

यह है मामला

पीडि़त गुनगुन ने बताया कि उनकी पत्नी तीन महीने से टीबी से पीडि़त थी। सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत बिगडऩे पर उन्हें सफदरजंग और एम्स जैसे बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया। वहां भी सिस्टम की मार झेलनी पड़ी। इलाज के नाम पर तीन-चार लाख रुपये खर्च कर चुका था। जब पैसे खत्म हो गए तो पत्नी को फिर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पत्नी की मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल ने हाथ खड़े कर दिए। एंबुलेंस विभाग ने साफ कह दिया कि कोई सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं है।

प्राइवेट एंबुलेंस वालों ने 7 किलोमीटर के लिए 500 से 700 रुपये मांगे। एक दिहाड़ी मजदूर के लिए उस वक्त ये असंभव थे। आखिर, गुनगुन अपने ठेले पर ही पत्नी का शव लादकर अस्पताल से निकला। यह दृश्य पूरे सिस्टम पर करारा तमाचा है। गुनगुन ने बताया कि अब उनके पास पत्नी के दाह संस्कार तक के पैसे नहीं हैं और उन्हें इसके लिए भी कर्ज लेना पड़ेगा। इस बारे डिप्टी सिविल सर्जन ने कहा कि शव को ले जाने के लिए रेडक्रॉस द्वारा वाहन मुहैया कराया जाता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त