डायबिटीज की दवा कीमत में इस कंपनी ने की बड़ी कटौती

मुंबई। डायबिटीज के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। डेनमार्क की कंपनी Novo Nordisk ने भारत में डायबिटीज दवाएं सस्ती कर दी हैं। इन दवाओं की कीमतें क्रमश: करीब 36 और 48 फीसदी तक घटाई हैं। यह दूसरी बार है जब कंपनी ने कीमतें कम की हैं। इससे भारतीय कंपनियों के सस्ते विकल्पों से मुकाबला किया जा सकेगा।

भारत में Ozempic और Wegovy के सबसे कम 0.25 mg डोज की कीमत घटा दी है। पहले Ozempic की कीमत 2,200 रुपये थी। Wegovy की कीमत 2,712 रुपये थी। अब दोनों दवाओं का वीकली डोज 1,415 रुपये में मिलेगा।

पेटेंट खत्म, बाजार में बढ़ी टक्कर

भारत में इन दवाओं के एक्टिव कंपोनेंट Semaglutide का पेटेंट 20 मार्च को खत्म हो गया है। इसके बाद कई भारतीय कंपनियों ने इसके सस्ते वर्जन लॉन्च कर दिए हैं। जो कुछ मामलों में 70% तक सस्ते हैं।

पिछले साल भी कंपनी ने Wegovy की कीमत लॉन्च प्राइस से करीब 37% तक कम कर दी थी।

Ozempic और Wegovy दोनों दवाएं Semaglutide नाम के एक्टिव कंपोनेंट पर आधारित हैं। इन्हें हफ्ते में एक बार इंजेक्शन के रूप में लिया जाता है। Ozempic का इस्तेमाल टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। वहीं, Wegovy खास तौर पर वजन घटाने के लिए बनाई गई है।

 

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 4 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 26 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट