स्तन कैंसर की ये दवा बिकती है देश में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली। स्तन कैंसर के इलाज में एस्ट्राजेनेका की दवा एनहर्टू (ट्रास्टुज़ुमैब डेरक्सटेकन) भारत में सबसे अधिक बिक रही है। आईक्यूवीआईए के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2024 तक इस दवा का मूविंग एनुअल टर्नओवर (एमएटी) 57.9 करोड़ रुपये रहा। बताया गया है कि एस्ट्राजेनेका की सबसे अधिक बिक्री एकल ब्रांड एनहर्टू से 57.9 करोड़ रुपये की हुई।

इसके बाद सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज की 18 नए ब्रांडों से 49.9 करोड़ रुपये की बिक्री का स्थान रहा। डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 51 नए ब्रांडों से 44.9 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ के साथ तीसरे स्थान पर रही है।

ऑनलाइन फार्मेसी वेबसाइटों के अनुसार एनहर्टू की कीमत अभी प्रति 100एमजी इंजेक्शन करीब 1.6 लाख रुपये है।
बता दें कि भारतीय बाजार में वर्ष 2024 में 3151 नए ब्रांड लॉन्च हुए। इनसे कुल 1096.9 करोड़ का राजस्व मिला। इन नई पेशकश ने मिलकर भारतीय दवा बाजार (आईपीएम) में 0.5 फीसदी और एमएटी (दिसंबर 2024 तक) आईपीएम वृद्धि में 6.8 फीसदी का योगदान किया। आईपीएम कारोबार लगभग 2.2-2.3 लाख करोड़ रुपये है और 8 फीसदी या उससे अधिक की रफ्तार से बढ़ रहा है।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 3 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 15 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त