लाइसेंस के बगैर चलाई जा रही तीन दवा दुकानें सील

दरभंगा (बिहार)। लाइसेंस के बगैर चलाई जा रही तीन दवा दुकानें सील कर दी गई हैं। एक अभियान के दौरान तीन अवैध दुकानों में रेड कर काफी मात्रा में दवाएं बरामद की हैंं और तीनों दुकानों को सील कर दिया गया है।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर सुनीता प्रसाद, राजेश कुशवाहा, संदीप साह, अर्चना कुमारी और मीतू बाला की पांच सदस्यीय टीम ने किरतपुर प्रखंड के वर्दीपुर गांव में अवैध रूप से चलाई जा रही दवा दुकान पर छापेमारी की। दुखी पंडित की इस दुकान से 34 तरह की दवाएं जब्त की गईं। इससे पूर्व टीम ने गत 20 मई को बिरौल प्रखंड के सोगहा गांव में विनोद कुमार की दुकान में छापेमारी की थी।

इस दौरान वहां अवैध रूप से बेची जा रही 19 प्रकार की दवाएं जब्त की गई थी। इसके बाद 21 मई को ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने मनीगाछी प्रखंड के उजान में गौरव कुमार की दुकान में छापेमारी की थी। छापेमारी में अवैध रूप से बेची जा रही 106 प्रकार की दवा बरामद की गई थी। एडिशनल ड्रग कंट्रोलर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध रूप से दवा दुकान चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस