फर्जी दवा नेटवर्क का पर्दाफाश कर तीन फार्मा एजेंसियों के लाइसेंस सस्पेंड

बरेली (उप्र)। फर्जी दवा नेटवर्क का पर्दाफाश कर तीन फार्मा एजेंसियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि विभाग ने ये कार्रवाई की। सर्वे सैंपलिंग रिपोर्ट में दवाओं की पैकिंग असली ब्रांड की थी। लेकिन दवा खुद किसी फर्जी यूनिट में तैयार की गई थी। इस मामले में एक फर्म के खिलाफ कोर्ट में केस भी दाखिल किया गया है।

यह है मामला

अस्सिस्टेंट कमिश्नर ड्रग संदीप कुमार ने बताया कि आगरा प्रकरण के बाद जिले में सघन जांच अभियान चलाया था। कई एजेंसियों से संदिग्ध दवाएं बरामद हुईं। इन्हें सर्वे सैंपलिंग के लिए फार्मा कंपनियों को भेजा गया। अब 120 एमजी दवा की रिपोर्ट मिल चुकी है। इसमें कंपनी ने साफ लिखा है कि यह दवा हमारे प्लांट की बनी ही नहीं है। यह साबित करता है कि दवाएं किसी ठग नेटवर्क ने बनाईं।

असली ब्रांड की पैकिंग लगाकर एजेंसियों को सप्लाई की गईं। जांच में तीनों एजेंसियों के बिल, सप्लाई रिकॉर्ड, पेमेंट ट्रेल और जीएसटी विवरण खंगाला गया। अधिकांश रिकॉर्ड मेल नहीं खाए। इससे यह स्पष्ट हो गया कि एजेंसियों ने आगरा से आई नकली दवाएं खरीदकर फुटकर मेडिकल स्टोरों तक पहुँचाईं। इसके बाद तीनों का लाइसेंस तुरंत निलंबित कर दिया गया।

औषधि विभाग ने निम्न एजेंसियों के लाइसेंस अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिए। इनमें ड्रग एजेंसी गली नवाबान, साहनी मेडिकल स्टोर, माधव मेडिकल एजेंसी कोहाड़ापीर। इसके अलावा गुनीना फ़ार्मास्यूटिकल्स, गली नवाबान के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है।

ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जांच अभी जारी है। औषधि टीम ने हैप्पी मेडिकोज से लाखों का संदिग्ध स्टॉक पकड़ा था। इसे आगरा वापस भेजने की कोशिश की जा रही थी। इसके अलावा 30 से अधिक दवाओं के सैंपल सर्वे के लिए भेजे हैं। जैसे-जैसे रिपोर्ट आएगी, कार्रवाई का दायरा और बढ़ेगा।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 29 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट