कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

कैमूर (बिहार)। कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप को आर्टिका कार से बरामद किया गया है। वही कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बंगाल के रहने वाले हैं और बिहार में कोडीनयुक्त कफ सिरप पहुंचाते थे। दरअसल, राज्य में शराबबंदी के बाद नशे के लिए कफ सिरप की मांग बढ़ गई है। इसे देखते हुए सरकार ने कोडीनयुक्त कफ सिरप को बिहार में बैन कर दिया लेकिन तस्कर मौके का पुायदा उठाकर कफ सिरप की तस्करी में लगे हैं।
उत्पाद विभाग की टीम पूरे रैकेट की जांच में जुटी हुई है। दोनों आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के आदित्यपुर गांव निवासी विक्रम विश्वास और मुर्शिदाबाद जिले के सागर पाड़ा गांव निवासी सक्कन शेख के रूप में हुई है। कुल 1798 पीस कफ सिरप बरामद किया गया है।

कैमूर उत्पाद अधीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया समेकित जांच चौकी मोहनिया पर वाहनों की जांच की जा रही थी। पश्चिम बंगाल नंबर की एक अर्टिगा कार को जब्त कर ड्राइवर सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में बिहार में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप मिली। कार सवार दोनों तस्कर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। ये लोग बिहार में कफ सिरफ की डिलीवरी देने आए थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस