दवा व्यापारियों के दो संगठन लेकर आमने-सामने

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। दवा व्यापारियों के दो संगठन आमने-सामने हो गए हैं। 20 मई को दवा की दुकानें बंद करने का आह्वान किया था। इस मुद्दे पर दो दवा व्यापारी संगठन में ठन गई है। AIOCD ने दवा दुकानें बंद रखने के पक्ष में है। वहीं, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश ने इसका विरोध किया है।

CDFUP के प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता ने कहा कि उनका संगठन प्रस्तावित बंदी का विरोध करता है। दवा दुकानें एवं फार्मेसी प्रतिष्ठान खुले रहेंगे।  हड़ताल किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। दूसरी ओर जिला दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि दुकानें बंद रहेंगी। जो संगठन विरोध कर रहा है, उसका कोई मतलब नहीं। अधिकतर दवा व्यापारी हमारे संगठन के साथ हैं।

AIOCD ने ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में दुकानें बंद रखने का आह्वान किया है। संगठन ने ई-फार्मेसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करता है। कॉर्पोरेट कंपनियों के भारी डिस्काउंट पर रोक लगाने की भी मांग की है। साथ ही नकली, मिलावटी दवाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।

मरीजों के हित के लिए विरोध की बात

प्रदेश महासचिव ने कहा है कि मरीजों का हित सर्वोपरि है। उनकी सुविधा को देखते हुए प्रस्तावित हड़ताल का विरोध किया गया है। उत्तर प्रदेश में लभग 1.40 लाख लाइसेंसधारी दवा की दुकानें एवं फार्मेसी हैं। ऐसे में दवा दुकानों का बंद होना गंभीर मरीजों के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। बिना फार्मासिस्ट के दवाओं की बिक्री के उपयोग का खतरा बढ़ रहा है। पहले भी आल इंडिया स्तर पर बंद का समर्थन किया गया था। उसका कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। इसलिए कि सरकार से संवाद और प्रभावी ड्रे पॉलिसी के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकाला जाना चाहिए।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 6 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 6 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 6 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 9 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 19 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा