कफ सिरप की तस्करी में दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर (छत्तीसगढ़)। कफ सिरप की तस्करी में दो अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड पास कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सीरप रखे हुए हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं।

सूचना के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। संदेह के आधार पर दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में दोनोंं ने अपना नाम मोह. शमशाद एवं वसीम जफर निवासी झारखण्ड का होना बताया। टीम के सदस्यों ने उनके पास रखे कार्टून की तलाशी ली तो प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडीन एवं वनरैक्स पाई गई।

दोनों लोगों से प्रतिबंधित नशीली सीरप के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे इसे नहीं दिखा सके। इसके चलते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 105 नग प्रतिबंधित नशीली सीरप कोडीन एवं वनरैक्स जब्त कर ली गई। इसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक