नशीली दवा की खेप के साथ दो तस्कर अरेस्ट किए

सोनबरसा (बिहार)। नशीली दवा की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई नेपाल के सर्लाही जिले की मलंगवा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में की। इस दौरान प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करों की पहचान जिले के धर्मेंद्र कुमार एवं ओमप्रकाश बर्णवाल के रूप में की गई है।

यह है मामला

प्रहरी चौकी नारायणपुर की गश्ती दल ने गुप्त सूचना के आधार पर परसा गांव पालिका से दबिश देकर धर्मेंद्र राउत को गिरफ्तार कर लिया। उसकी बाइक की डिक्की में छिपाकर रखे 100 मिली की 201 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद की गई। वहीं, प्रहरी चौकी सिमरा फेनहारा की पुलिस ने विष्णु गांवपालिका से 100 मिली. की 197 बोतल कोरेक्स एवं 440 पीस नाइट्रावेट टैबलेट नशीली दवा बरामद की हैं।

हालांकि, पुलिस को देख तस्कर नशीली दवाओं को फेंककर फरार हो गया। इलाका प्रहरी कार्यालय करमैया की पुलिस बल ने बागमती नगरपालिका वार्ड नंबर 12 बथान टोल से ओमप्रकाश बर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 330 एमपुल नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर