नसबंदी करने का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, 2 फार्मासिस्ट के खिलाफ FIR

सीतापुर (उत्तरप्रदेश)। नसबंदी करने का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक ने आरोपी दो ट्रेनी फार्मासिस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। मामला हरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद का है।

यह है मामला

ओटी कक्ष में भर्ती महिलाओं की नसबंदी प्रक्रिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया। सीएमओ को तत्काल जांच करने के निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह की प्राथमिक जांच में उजागर हुआ कि दो ट्रेनी फार्मासिस्ट अनाधिकृत रूप से ओटी कक्ष में घुस गए थे।

इन दोनों ने वहां पर हो रही नसबंदी का गुपचुप तरीके से वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल कर दिया था। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश ने फार्मासिस्ट हरगांव के ग्राम जड़ौना निवासी सम्यप्रकाश व ग्राम कैमा अरमी निवासी अतुल अवस्थी व एक अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है।

सीएचसी के स्टाफ ने बताया कि एक कर्मचारी अक्सर चिकित्सकों व स्टाफ नर्स पर रौब दिखाता है। अपनी ऊंची पहुंच बताता है। कई लोगों ने इसकी शिकायत भी उच्चाधिकारी से की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो वायरल के मामले में भी यही कर्मचारी शामिल रहा था।

Related Posts

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा कंपनियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई थी। जांच में…

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 13 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट