WHO ने सीरम की कोरोना वैक्सीन को दुनियाभर में आपातकालीन उपयोग की दी मंजूरी

न्यूयॉर्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कोरोना टीके को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी प्रदान की है। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इस टीके को कोविशील्ड के नाम से तैयार किया है। इस मंजूरी के बाद महामारी से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सहायता से दुनियाभर के देशों में वैक्सीन की लाखों डोज पहुंच सकेंगी। गौरतलब है कि एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को पहले से ही ब्रिटेन, भारत, अर्जेंटीना और मैक्सिको सहित 50 से अधिक देशों में आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।

यह टीका काफी सस्ता है और इसे रखना भी आसान है। डब्लूएचओ फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को पहले ही मंजूरी दे चुका है। स्टोरेज इस वैक्सीन की सबसे बड़ी दिक्कत है। इसे स्टोर करने के लिए बेहद ही कम तापमान में रखने की आवश्यकता होती है।गरीब और विकाशील देशों में ऐसे कोल्ड स्टोरेज की उपलब्धता नहीं है। दरअसल दुनियाभर में 10.9 करोड़ लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। वहीं 24 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद भी दुनिया के कई देशों ने अभी तक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू नहीं किया है और यहां तक कि समृद्ध देशों को भी टीके की खुराक की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

वैक्सीन की मांग इतनी है कि निर्माता उत्पादन में तेजी लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और दक्षिण कोरिया की एस्ट्राजेनेका-एसकेबायो द्वारा बनाए जा रहे एस्ट्रोजेनेका टीके को आपातकालीन मंजूरी प्रदान की है। डब्ल्यूएचओ द्वारा एस्ट्राजेनेका के कोरोना टीके को हरी झंडी मिलने के साथ ही गरीब देशों में भी इसकी खुराक पहुंचना सुनिश्चित हो पाएगा।

पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ समूह ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए एस्ट्राजेनेका टीके के इस्तेमाल की सिफारिश की थी। हालांकि, डब्ल्यूएचओ वैक्सीन को अनुमोदित या विनियमित नहीं करता है, लेकिन जिन विकासशील देशों में दवा नियामक व्यवस्था मजबूत नहीं है, उनके लिए वह वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव का आकलन करता है।

 

 

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 3 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 15 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त