नशीली दवा की तस्करी पकड़ी, 30 करोड़ की याबा टैबलेट जब्त, 3 अरेस्ट

करीमगंज (असम)। नशीली दवा की तस्करी पकड़ी गई है। पुलिस ने 30 करोड़ की याबा टैबलेट जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक लाख याबा टैबलेट जब्त की। बरामद की गई टेबलेट की बाजारी कीमत 30 करोड़ रुपये आंकी गई है।

करीमगंज जिले की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास के नेतृत्व में दबिश की योजना बनाई गई। बदरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर पुलिस ने एक क्रेटा वाहन को रोका और एक गुप्त डिब्बे में छिपाकर रखी गई तस्करी की सामग्री बरामद की। मौके से तीन लोगों को पकड़ा गया। इनकी पहचान अशरफ अली, अब्दुल हन्नान और प्रदीप दास के रूप में हुई है। ये सभी पड़ोसी कछार जिले के कटिगोराह के निवासी हैं।

नशीली दवा

पूछताछ में सामने आया कि इन याबा टैबलेट की तस्करी मिजोरम से असम के पथरकंडी के लिए की जा रही थी। गिरफ्तार किए गए तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इन्हें फिलहाल बदरपुर पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है। पुलिस टीम नशीले पदार्थ की तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 20 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया