गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

नई दिल्ली। गंजेपन से छुटकारा मिलने की उम्मीदें जागी हैं। वैज्ञानिकों ने इसके लिए एक डिवाइस ईजाद की है। यह बालों की जड़ से जुड़ी सेल्स को एक्टिव करेगी। इसके बाद से दवाओं की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

आज हर तीसरा शख्स गंजेपन से परेशान है। बाल ऐसे झड़ते हैं कि रुकते ही नहीं। कुछ ही दिनों में खाली पैच दिखने लगता है। जब लोग डॉक्टर के पास जाते हैं तो ढेर सारी दवाइयां बता दी जाती हैं। इसके बाद भी गारंटी नहीं होती कि ये काम करेंगी या नहीं। ऐसे लोगों के सिर पर बाल उगाने का काम वैज्ञानिक करेंगे। इसके लिए एक डिवाइस ईजाद की गई है। नाम की इस डिवाइस से बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और गंजेपन से छुटकारा मिलेगा।

मेडिकल जर्नल डर्माटॉलॉजी एंड थेरेपी में रिसर्च प्रकाशित हुई है। इसके मुताबिक वैज्ञानिकों की ये डिवाइस इलेक्ट्रोटाइकोजेनेसिस तकनीक पर काम करेगी। ये बिजली की बेहद हल्की तरंगों को छोडक़र सेल्स को एक्टिव करने में मदद करेगी। इस डिवाइस के क्लीनिकल ट्रायल में जर्मनी के म्यूनस्टर में 81 लोगों को शामिल किया गया था। इन सभी की उम्र 18 से 55 साल के बीच थी। ये एंड्रोजेनेटिक एलोपसिया से पीडि़त थे। इसे पुरुषों का गंजापन कहते हैं।

रिसर्च में यह आया सामने

रिसर्च में सामने आया कि जिन पुरुषों ने इलेक्ट्रिक डिवाइस पहनी थी उनमें हेयरग्रोथ ज्यादा थी। इसके लिए प्रतिदिन 30 मिनट इस डिवाइस इस्तेमाल करना था। पहले तीन माह और फिर छह माह में इनके बालों की स्थिति जांची गई। इलेक्ट्रिक डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले लोगों में बालों का घनत्व तेजी के साथ बढ़ा। यानी प्रति वर्ग सेंटीमीटर तकरीबन 24.40 बाल ज्यादा थे। इसके अलावा बालों की मोटाई भी 17.06 प्रतिशत ज्यादा थी। इनमें इलेक्ट्रिक डिवाइस पहनने वाले 38 पुरुष थे।

इस तकनीक के पीछे वैज्ञानिकों का मानना है कि बालों का विकास सिर्फ उनकी जड़ों पर निर्भर नहीं करता। उनके आसपास मौजूद कोशिकाओं और जैविक प्रक्रियाओं में भी इनकी अहम भूमिका होती है। बालों की जड़ के आसपास डर्मल पैपिला नाम की कोशिकाएं होती हैं। ये बालों के विकास को नियंत्रित करने वाले संकेतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन्हें ही डिवाइस से संकेत दिए जाते हैं। इससे फॉलिकल के आसपास जो कोशिकाएं होती हैं वो एक्टिव होती हैं।

2025 में हुआ था 21 लोगों पर प्रयोग

2025 में भी इस डिवाइस पर एक क्लीनिकल ट्रायल हुआ था। मई 2025 में इस रिसर्च को जर्नल और कॉस्मेटिक डर्मेटॉलॉजी में प्रकाशित किया गया था। उस वक्त रिसर्च में महज 21 लोगों को शामिलि किया गया था। इसमें सामने आया था कि बालों का घनापन 19.3 प्रतिशत तक बढ़ा है। हालांकि सैंपल साइज छोटा होने की वजह से इस रिसच को प्रभावी नहीं माना गया था।

 

Related Posts

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। एफडीए की…

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 2 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 2 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 12 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब