ट्रक में नशीली दवाओं की तस्करी, चार गिरफ्तार

रामानुजगंज। ट्रक में नशीली दवाओं की तस्करी का मामला पकड़ में आया है। रामानुजनगंज पुलिस ने झारखंड की ओर से आ रहे ट्रक में पांच पेटी में भरा 719 शीशी नशीला आरसी कफ सिरप जब्त किया है। उक्त नशीले कफ सिरप की डिलीवरी लेने नगर के रंगीला चौक के पास कार लेकर पहुंचे दो तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 99 हजार रुपये भी बरामद किए है।
थाना प्रभारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत टड़वां से ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5698 का चालक रंका थाना अंतर्गत ग्राम खपरो निवासी कयामुद्दीन अंसारी, क्लीनर विरेंद्र पाल निवासी खपरो के साथ कफ सिरप रखकर रामानुजगंज की ओर आ रहा है। पुलिस ने कन्हर बैरियर के पास घेराबंदी की। ट्रक सुबह पौने नौ बजे कनहर नदी पुल के समीप कृषि उपज मंडी जांच बैरियर पर पहुंचा। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली। ड्राइवर व क्लीनर से पूछताछ में सीट के पीछे पांच पेटी में रखा नशीला कफ सिरप बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि नगर के रंगीला चौक पर कार क्रमांक सीजी 15 सी जेड 2754 में राजपुर थाना अंतर्गत महुआपारा निवासी अनिल जायसवाल और वहीं का रोशन बेग उक्त नशीले कफ सिरप को लेने आए हैं। सूचना के बाद पुलिस ने रंगीला चौक से उक्त दोनों आरोपियों को भी कार सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में अनिल जायसवाल के पैकेट से 99 हजार रुपये नकद बरामद किया गया। जब्त कफ सिरप की कीमत 86 हजार दो सौ रुपये बताई गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 18 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज