डिप्टी सीएमओ का छापा, डॉक्टर के बगैर चल रहा निजी अस्पताल सील

कुशीनगर। डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान बिना डॉक्टर के चल रहे निजी अस्पताल को सील कर दिया गया है।

यह है मामला

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में गड़बड़ी सामने आने लगी हैं। मंगलवार शाम एक निजी अस्पताल पर डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में रेड की गई और बिना डॉक्टर के संचालित किए जाने पर अस्पताल को सील कर दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही इस अस्पताल में शिकायत के बाद आयुष्मान भारत योजना की आईडी को सस्पेंड कर दिया गया था।

आयुष्मान आईडी में हेरफेर का अस्पताल पर आरोप

नेबुआ नौरंगिया सीएचसी के अंतर्गत आने वाले कोटवा स्थित खुशी हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। इस अस्पताल के खिलाफ पूर्व से ही आयुष्मान भारत योजना सहित कई मामलों को लेकर शिकायत की गई थी। कुछ दिन पूर्व ही कई आयुष्मान आईडी में हेरफेर कर धनउगाही करने की शिकायत की गई थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार इस अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश गुप्ता अपनी टीम के साथ कोटवा के खुशी हॉस्पिटल पहुंचे और जरूरी कागजात मांगे। डॉक्टर को बुलाया। टीम के अनुसार काफी देर बाद तक भी अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। इस वजह से अस्पताल को सील कर दिया गया।

खुशी हॉस्पिटल को किया सील

इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर के बगैर अस्पताल संचालित किया जा रहा था। मौके पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया है। वहीं सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना सहित कई प्रकार की गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं, जिनके चलते खुशी हॉस्पिटल को सील कर दिया है।

टीम में ये रहे शामिल

छापामार कार्रवाई में डिप्टी सीएमओ के साथ नेबुआ नौरंगिया सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. रंजन मौर्य, बीएसडब्ल्यू ब्रजेश उपाध्याय, छोटेलाल कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 20 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील