प्राइवेट अस्पताल पर छापा, डेढ़ लाख नशीली गोलियां बरामद, सैंपल लिए

अंबाला (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पताल पर छापामारी कर डेढ़ लाख नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग स्क्वायड, स्वास्थ्य विभाग और अंबाला पुलिस के सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम ने की।

यह है मामला

अंबाला शहर के बलदेव नगर क्षेत्र में नारायणगढ़ रोड पर चलाए जा रहे एक निजी श्रीकृष्ण अस्पताल पर सूचना के तहत छापामारी की गई। इस अस्पताल के संचालक डॉ. बी.के. शर्मा हैं। वह पहले पंजाब के एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्यरत थे। बताया गया कि नशे के आदी लोगों के इलाज के लिए लोकप्रिय इस अस्पताल में हरियाणा और पंजाब से रोजाना 200-250 मरीजों की ओपीडी रहती है।

इस मान्यता प्राप्त नशा मुक्ति केंद्र में जांच के दौरान टीम को लगभग डेढ़ लाख नशीली गोलियों समेत कुछ एलोपैथिक दवाइयां बरामद हुईं। यहां स्थित दो दुकानों से 13 प्रकार की प्रतिबंधित दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं। इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर जहां एनआरएक्स दवाएं बरामद की गईं, उन्हें सील कर दिया गया। दवा के सैंपल को फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा गया है।

सीएम फ्लाइंग स्क्वाड के अनुसार एलोपैथिक दवा, अस्पताल के रिकॉर्ड में मरीजों को भर्ती करके इलाज करने के दस्तावेज भी सील कर दिए गए। अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

छापामारी टीम में ये रहे शामिल

अस्पताल पर छापा मारने वालों में सीएम फ्लाइंग स्क्वाड अनीश मलिक एसआई, हितेंद्र गौतम एसआई और परमिंदर सिंह की टीम के साथ हेमंत ग्रोवर जिला ड्रग कंट्रोलर अंबाला और डॉ. संजीव सिंगला डिप्टी सिविल सर्जन शामिल थे।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर