फॉर्मासिस्ट के बिना चलता मिला मेडिकल स्टोर, बंद कराया, दवाओं के लिए सैंपल

रायबरेली। फॉर्मासिस्ट के बगैर मेडिकल स्टोर चलाने पर उसे बंद करा दिया गया है। महराजगंज के इस मेडिकल स्टोर से टीम ने दवा का सैंपल भी लिया है। इसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। वहीं, दो और दुकानों से दवाओं के सैंपल लिए गए हैं।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने महराजगंज स्थित राज मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां फार्मासिस्ट के बिना ही मेडिकल स्टोर को चलाया जा रहा था। इसके अलावा भी कई खामियां पाई गईं। तीन दवाओं के सैंपल लेकर दवा दुकान को बंद करा दिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने संचालक को निर्देश दिए हैं कि फार्मासिस्ट की व्यवस्था न होने तक दुकान को बंद रखा जाए।

वहीं, शिव मेडिकल स्टोर और कृष्णा मेडिकल स्टोर से भी एक-एक दवा का सैंपल लिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि कृष्णा मेडिकल स्टोर में तीन दवाओं की बिक्री को बैन कर दिया। तीनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। नोटिस का सात दिन में जवाब न मिलने पर लाइसेंस को निलंबित करने की चेतावनी दी गई।

 

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ