अंबाला बना अवैध रूप से हैंड सेनेटाइजर बनाने का गढ़  

अंबाला। औषधि विभाग की टीम ने अवैध तरीके से बनाए जा रहे हैंड सेनेटाइजर के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक मकान में धड़ल्ले से चल रहे इस कारोबार की जांच के दौरान मौके से 396 बोतल सेनेटाइजर की जब्त की हैं। होलसेल दवा की एजेंसी में तैनात सेल्समैन यह गैरकानूनी धंधा कर रहा था। जांच अधिकारियों की ओर से अब सेल्समैन जयचंद के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्टमेटिक एक्ट के तहत केस दर्ज करवा दिया गया है।
जानकारी अनुसार कुलदीप नगर स्थित गैरी लाइफ साइंस नामक होलसेल दवा एजेंसी में लखनऊ निवासी जयचंद बतौर सेल्समैन काम करता है। जयचंद वर्तमान में अंबाला के प्रगति विहार में रहता है। यहां वह काफी दिनों से बिना ड्रग लाइसेंस के सेनेटाइजर तैयार कर बेच रहा था। हरियाणा ड्रग एंड कंट्रोल डिपार्टमेंट को इसकी शिकायत मिला तो सीनियर ड्रग कंट्रोलर सुनील चौधरी की अगुवाई में जयचंद को रंगे हाथों पकडऩे के लिए उसके घर पर रेड की। मौके पर हैंड सेनेटाइजर के निर्माण जोरों पर चल रहा था। जांच टीम ने यहां से 396 बोतल सेनेटाइजर की जब्त की। साथ ही सेनेटाइजर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कच्ची सामग्री, प्लास्टिक की खाली बोतलें व रैपर भी बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान जयचंद कोई ड्रग लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जयचंद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह शाहाबाद के होलसेल दवा कारोबारी बिसमिल देव के लिए सेनेटाइजर का निर्माण करता है। अब तक वह दो हजार से ज्यादा बोतल सेनेटाइजर के निर्माण व सप्लाई कर चुका है। सीनियर ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर सुनील चौधरी ने बताया कि ठोस सबूतों के आधार पर बिसमिल देव को भी जांच में शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि जयचंद के घर से जब्त हैंड सेनेटाइजर पर मैजिक ऑफ हर्बस का इस्तेमाल हो रहा था। इस नाम से डिफेंस कॉलोनी के योगेश कुमार के नाम हर्बल औषधि का लाइसेंस जारी है। जयचंद के खुलासे के बाद योगेश कुमार ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह जयचंद को नहीं जानता और न ही वह सेनेटाइजर बनाता हैं। जयचंद पूरी तरह गैरकानूनी तरीके से सेनेटाइजर बना रहा है। इससे पहले भी रोहतक में इबेले कंपनी का हैंड सेनेटाइजर जिसके रैपर पर कीमत 90 रुपए एमआरपी दर्शाई गई है और पैकिंग के अंदर शीशी पर कीमत 29 एमएल की कीमत 40 रुपए एमआरपी प्रिंट है। इस कंपनी का एमडी भी बड़ी सफाई से झूठ बोल गया कि बाहर पैकिंग पर रेट मैंने नहीं लिखा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन