जानलेवा कोल्ड सिरप बनाने का आरोपी केमिस्ट हिरासत में

नाहन (हिमाचल प्रदेश)। सिरमौर पुलिस ने डिजिटल विजन इंडिया कालाअंब दवा उद्योग में बच्चों की जानलेवा दवा बनाने वाले केमिस्ट योगेश मासिन को 19 दिन बाद हरियाणा से हिरासत में लेकर नाहन लाया गया है। जिला यमुनानगर के सढ़ोरा निवासी योगेश काफी समय से इस कंपनी में बतौर मेन्युफेक्चरिंग केमिस्ट कार्यरत था। उसकी देखरेख में ही दवाएं बनती थी। बता दें कि इस कंपनी में बनी कोल्ड बेस्ट पीसी सिरप की वजह से जम्मू-कश्मीर के रामनगर में 12 और पंजाब के पटियाला में एक बच्चे की मौत हो गई थी। फरवरी में जम्मू-कश्मीर के राज्य दवा नियंत्रक ने हिमाचल व हरियाणा राज्यों के ड्रग कंट्रोलर से इस उद्योग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखकर दवाओं के सैंपल लिए थे। हिमाचल प्रदेश राज्य दवा नियंत्रक की टीम ने 15 से 18 फरवरी तक कालाअंब में दबिश देकर दवा के सैंपल लेकर उत्पादन बंद करवाया। दो मार्च को सैंपल रिपोर्ट फेल आने पर उद्योग को सील कर दिया। उसी रात हिमाचल राज्य दवा नियंत्रक ने कालाअंब पुलिस थाना में उद्योग मालिकों, पदाधिकारियों व कच्चा सामान सप्लाई करने वालों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने उद्योग को रॉ मैटीरियल सप्लाई करने वाले विभोर चितकारा को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया था। कोर्ट से उसे 11 मार्च को जमानत मिली। अभी कंपनी मालिक व अन्य पदाधिकारी फरार हैं। जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि आरोपी योगेश मासिन से पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर