अगर आप भी अपने बच्चे को लगाते हैं जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर, तो पहले पढ़ ले ये खबर

नई दिल्ली। कहीं आप तो नहीं करते जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के टेलकम पाउडर का इस्तेमाल, अगर करते हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप उस से दूर रहें। कंपनी पर जल्द ही पूरी दुनिया में बैन लग सकता है। कंपनी के बेबी पाउडर पर कैंसर पैदा करने वाले तत्व पाए गए हैं।

पॉपुलर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर जल्द ही पूरी दुनिया में बैन लग सकता है। छोटे बच्चों और महिलाओं में फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन का टेल्क-आधारित बेबी-पाउडर कभी बहुत लोकप्रिय था। लेकिन इससे कैंसर होने की बात सामने आने के बाद अब यह पूरी दुनिया में प्रतिबंधित हो सकता है। कंपनी के बेबी पाउडर पर कैंसर पैदा करने वाले तत्व पाए गए हैं। कंपनी ने करीब दो साल पहले अमेरिका और कनाडा में पहले ही बिक्री बंद कर दी है।

अमेरिकी रेग्युलेटर्स की ओर से दावा किया गया है कि बेबी पाउडर में कैंसर पैदा करने वाले तत्व मिले हैं। जिसकी वजह से कंपनी के लिए परेशानियां खड़ी हो गई है।  ब्रिटेन में कंपनी के शेयरधारकों ने एकजुट होकर इस पाउडर की बिक्री पर वैश्विक प्रतिबंध का प्रस्ताव बनाया है। उल्लेखनीय है कि इस पाउडर की वजह से महिलाओं को कैंसर होने के 34 हजार मुकदमे जॉनसन एंड जॉनसन पर चल रहे हैं।

अमेरिका में इस पाउडर में एस्बेस्टस का एक प्रकार क्त्रिस्सोटाइल फाइबर मिला था, जिसके बाद इससे कैंसर की आशंका जताई गई यह तत्व कैंसरकारी माना जाता है। हजारों महिलाओं ने उसके पाउडर से बच्चेदानी का कैंसर होने के आरोप में मुकदमे किए। इस पर कंपनी ने सेल घटने का बहाना बना 2020 में अमेरिका व कनाडा में बेबी पाउडर बेचना बंद कर दिया। लेकिन आज भी ब्रिटेन सहित दुनिया के बाकी देशों में इसे बेच रही है।

अब ब्रिटेन में एक निवेश प्लेटफॉर्म ट्यूलिपशेयर ने कंपनी के शेयरधारकों की ओर से यह बिक्री रोकने का प्रस्ताव तैयार किया। शेयरधारक अपने शेयरों को साथ में जमा कर प्रस्ताव के लिए जरूरी शेयर संख्या जुटा रहे हैं। अमेरिका की स्टॉक मार्केट नियामक एजेंसी एसईसी को यह प्रस्ताव भेजा गया है। अप्रैल में कंपनी की सालाना बैठक है, जहां यह प्रस्ताव लाने का प्रयास हो रहा है।

अमेरिका में मिजौरी की अदालत ने कैंसर से पीड़ित महिलाओं की 22 याचिकाओं में जॉनसन एंड जॉनसन के खिलाफ निर्णय दिया था। इसमें कंपनी 200 करोड़ डॉलर (आज के करीब 15 हजार करोड़ रुपये) मुआवजे व मुकदमे के खर्च के तौर पर दे चुकी है। भविष्य में इतना मुआवजा न देना पड़े, इसलिए उसने अपनी पाउडर उत्पादन शाखा को अलग कंपनी बनाया और बाद में विवादास्पद रूप से इसे दिवालिया दिखाया।

इतना सब होने पर भी कंपनी ने कई रिपोर्टों का हवाला देकर कहा कि उसके बेबी पाउडर से कैंसर नहीं होता। पाउडर में उपयोग हो रहे सभी तत्व सुरक्षित हैं। शेयरधारकों के ताजा प्रस्ताव के खिलाफ उसने एसईसी को लिखा कि इसे गलत मानते हुए रद्द करें क्योंकि पाउडर से कैंसर होने के हजारों मुकदमे अदालतों में विचाराधीन हैं।

ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सांसद इयान लेवरी ने पिछले वर्ष संसद में कहा था कि जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा अमेरिका के बाहर अपने टेल्कम पाउडर उत्पादों की बिक्त्रस्ी जारी रखना अनुचित है। शेयरधारकों के प्रस्ताव को उन्होंने सही बताया। उन्होंने कहा, भयानक कैंसर देने वाला यह उत्पाद आज भी ब्रिटेन और दुनिया भर में बेचा जा रहा है और कंपनी भारी मुनाफा कमा रही है।

  • Related Posts

    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 2 views
    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 2 views
    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 3 views
    खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

    पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 3 views
    पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 13 views
    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त