अपने देश में कमी, विदेश में नर्सो को नौकरी दिलाएगी सरकारी एजेंसी

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानदंड कहते हैं कि हर 6 मरीज पर 1 नर्स होनी चाहिए। लेकिन भारत में यह मानदंड अधिकांश राज्यों में पूरे नहीं होते। राजधानी में ही स्थिति बेहद खराब है। 30 मरीजों पर 1 नर्स का आंकड़ा है। यानी भारत के अस्पतालों में नर्सों की कमी है। साथ ही, नर्सों को अपने हितों की पूर्ति के लिए अकसर हड़तालों का सहारा लेना पड़ता। दूसरी ओर खबर आई है कि नर्सो को विदेश में नौकरी दिलाने का काम सरकारी एजेंसियां करेंगी। नर्स हितों के लिए काम करने वाली नर्सेज फेडरेशन की सदस्या प्रेम रोजी सूरी कहती हैं कि कायदे से 30 से 40 प्रतिशत नर्स रिजर्व होनी चाहिए, लेकिन यहां तो जरूरी अनुपात से भी सरकारी अस्पताल कोसों दूर हैं। बेहतर होगा, अपने देश में नर्सों के हितों को ध्यान में रख, जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं, क्योंकि नर्स देश के स्वास्थ्य ढांचे की रीढ़ होती हैं।
नर्सों को विदेशों में नौकरी दिलाने संबंधी दायित्व भारत सरकार के विदेश मंत्रलय ने उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम (यूपीएफसी) को सौंपा है। छह मई को यूपीएफसी को मंत्रलय की ओर से आदेश भी जारी किया जा चुका है। नई व्यवस्था से गौतमबुद्ध नगर के पांच संस्थानों से प्रतिवर्ष निकले वाली करीब 1500 नर्सों को सीधा लाभ मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक यूपीएफसी को उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि एनसीआर और उत्तर भारत के अन्य राज्यों की नर्सों को भी विदेश में नौकरी दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक सिर्फ केरल व तमिलनाडु ही ऐसे दो राज्य थे, जहां पर तीन सरकारी एजेंसियां नर्सों को विदेश में नौकरी दिलाने का काम कर रही थीं। बाकी राज्यों में यह व्यवस्था पूरी तरह से निजी एजेंसीज के हाथ में थी। इसकी वजह से विदेशों में नर्सों का उत्पीडऩ और शोषण किया जा रहा था। इस मामले को वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया। नई व्यवस्था में विदेश में नौकरी चाहने वाली प्रत्येक नर्स के लिए अब इमिग्रेशन चेक रिक्वायर्ड (ईसीआर) भी अनिवार्य कर दिया गया है।
  • Related Posts

    अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

    मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

    नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

    जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

    • By Desk
    • November 15, 2026
    • 8 views
    अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

    नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

    • By Desk
    • November 15, 2026
    • 7 views
    नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

    डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

    • By Desk
    • November 15, 2026
    • 8 views
    डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 13 views
    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 17 views
    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 16 views
    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़