अब ब्रेन कैंसर की दवा को कोरोना पर आजमाएंगे

कानपुर। कोरोना वायरस का खात्मा करने के लिए अब ब्रेन कैंसर की दवा को कोरोना पर आजमाया जाएगा। इस संबंध में जीएसवीएम मेडिकल कालेज की इथिकल कमेटी ने तीन दवाओं के ट्रायल पर मंजूरी दे दी है। इसमें एक दवा अभी तक ब्रेन कैंसर के रोगियों पर इस्तेमाल की जाती रही है। दूसरी दवा रोगी का सांस तंत्र फेल होने से बचाएगी और तीसरी जुकाम, बुखार, खांसी और गले की खराश आदि रोकेगी। मेडिकल कॉलेज की इथिकल कमेटी की बैठक में कोविड-19 के उपचार के संबंध में अनुसंधान करने का निर्णय लिया गया। बैठक प्रोफेसर डॉ. मीरा अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीआरडीओ की दवा डिओक्सी डी ग्लूकोज का इस्तेमाल वायरस की बढ़त रोकने के लिए किया जाएगा। अभी तक इस सॉल्ट का प्रयोग ब्रेन कैंसर की रोकथाम में होता है। सांस तंत्र फेल होने से बचाने के लिए यूलिना स्टेटिन दवा पर शोध होगा। सांस तंत्र फेल होने का प्रमुख कारण साइटोकाइन स्टार्म होता है उसे यह दवा रोकती है। बताया गया है कि जुकाम, बुखार खांसी, इंफ्लुइंजा में इस्तेमाल होने वाली फिलेविपिराविर दवा का इस्तेमाल किया जाएगा। ओपीडी में यह इंफ्लुइंजा के रोगियों को दी जाती है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन