महिला फार्मासिस्ट से ड्रग विभाग कर्मियों ने किया दुर्व्यवहार !  

किला लाल सिंह। कस्बा ध्यानपुर की निवासी महिला फार्मासिस्ट ने ड्रग विभाग के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। फार्मासिस्ट कुलबीर कौर पत्नी साहिल शर्मा ने बताया कि उसकी मां ने उसके पिता को छोडक़र दूसरी शादी डेरा बाबा नानक निवासी निर्मल सिंह से कर ली थी। उस समय उसकी आयु पांच वर्ष की थी। उसकी मां उसे भी अपने साथ डेरा बाबा नानक ले आई। उसने बताया कि उसका दूसरा पिता निर्मलजीत सिंह एक आरएमपी डॉक्टर है। उसने अपनी प्राथमिक शिक्षा सरकारी स्कूल से की, जबकि डी फार्मेसी डिप्लोमा गुरदासपुर के एक कॉलेज से किया। उसकी पढ़ाई व डिप्लोमा का खर्चा उसके पहले पिता ने किया था। क्योंकि उसके सर्टिफिकेट व आधार कार्ड पर उसके पिता इकबाल सिंह का नाम है। उसके डिप्लोमा करने के बाद उसके दूसरे पिता ने उसे बिना बताए व बिना हस्ताक्षर किए ही उसका ड्रग का लाइसेंस गुरदासपुर ड्रग विभाग से जारी करवा लिया था। उसने कहा कि उसकी शादी 2019 में साहिल शर्मा निवासी कस्बा ध्यानपुर के साथ हो गई और अब एक बच्चे की मां भी है। वह अपने डिप्लोमा के आधार पर अपने ससुराल के सहयोग से अपना मेडिकल स्टोर खोलना चाहती है। इसके चलते वह अपना लाइसेंस अपने दूसरे पिता से लेना चाहती थी। मगर जब उसने लाइसेंस की मांग की तो उसके दूसरे पिता ने उसे और उसके ससुराल वालों को जान से मारने की धमकियां देने लगे। इस संबंधी जब वह अपना लाइसेंस प्राप्त करने की कोशिश ड्रग विभाग की तो ड्रग विभाग के अधिकारियों ने उसे व उसके परिवार को ड्रग इंस्पेक्टर को मिलने के बिना ही वापस भेज दिाय गया। इस दौरान उसके व उसके ससुराल परिवार से ड्रग विभाग की अधिकारी कमलेश रानी दुव्र्यवहार किया। अब तक वह विभाग के कार्यालय में चार बार चक्कर लगा चुकी है। उसने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि उसे इंसाफ दिलाया जाए और उसका ड्रग का लाइसेंस जारी किया जाए।
उधर आकाश मेडिकल स्टोर के मालिक निर्मल जीत सिंह का कहना है कि उनका फार्मासिस्ट कुलबीर कौर से उनका एग्रीमेंट टूट चुका है। वह किसी अन्य फार्मासिस्ट के लाइसेंस पर अपना मेडिकल स्टोर चला रहा है। इस संबंध में जब ड्रग विभाग की इंस्पेक्टर बबलीन कौर से पूछा तो उन्होंने कहा कि आकाश मेडिकल स्टोर ने फार्मासिस्ट कुलबीर कौर के साथ किया एग्रीमेंट वर्ष 2019 में टूट चुका है। उसके बाद आकाश मेडिकल स्टोर के मालिक का किसी अन्य फार्मासिस्ट के साथ एग्रीमेंट हो चुका है। इसके आधार पर मेडिकल स्टोर चल रहा है। उसने कहा कि महिला जो उस पर आरोप लगा रही है, वो झूठे व बेबुनियाद हैं। कुलबीर कौर ड्रग विभाग की हिदायतों के अनुसार अपना ड्रग लाइसेंस ले सकती हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई