अब मात्र 20 रुपए में होंगे MRI व CT SCAN

नई दिल्ली। MRI या CT SCAN स्कैन करवाने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। ये दोनों जांच नई दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में मात्र 20 से 50 रुपए में करवा सकेंगे। गुरुद्वारों में इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोगों को सरकारी अस्पताल की वेटिंग लिस्ट से छुटकारा मिल जाएगा। गुरुद्वारे में सेवा भाव से लोगों को ये दोनों सुविधाएं दी जाएंगी। गौरतलब है कि किसी भी प्राइवेट अस्पताल में MRI या CT SCAN स्कैन करवाने जाएं तो 5 से 10 हजार रुपए देने पड़ते हैं। इसके अलावा कई अन्य चार्ज भी लगेंगे वो अलग। वहीं, अगर सरकारी अस्पताल में जाएं तो पैसे भले ही कम देने होंगे लेकिन बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट एक बड़ी समस्या है।  कमेटी के अनुसार इसी साल नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी और मरीजों को ये सुविधाएं यहां मिलने लगेंगी। बंगला साहिब परिसर में अभी एक पॉलीक्लीनिक है, जहां दांतों और आंखों के इलाज के साथ-साथ ईसीजी आदि की भी सुविधा है। यहां दिन में 2 बार स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम आती है।
 बता दें कि गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास गंगाराम, एलएनजेपी और पंत जैसे कई बड़े अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में देशभर से हजारों मरीज अपना इलाज करवाने आते हैं। सरकारी अस्पताल होने की वजह से मरीजों को कई-कई दिनों तक यहां इंतजार करना पड़ता है। गुरुद्वारा बंगला साहिब में मात्र 20-50 रुपए में ये सुविधाएं मिलने पर लोगों को इस भीड़ से राहत मिलेगी। गुरुद्वारा बंगला साहिब में मरीज के साथ आने वाले लोगों के लिए गुरुद्वारे में ठहरने के लिए भी सराय में जगह दी जाएगी। इसके अलावा गुरुद्वारा में दोपहर और शाम को लंगर भी चलता है, जिससे मरीजों को खाने-ठहरने की समस्या हल हो जाएगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन