अमेरिका ने भारत की 4 प्रमुख दवा कंपनियों को दी मंजूरी

मुंबई। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर (USFDA) ने भारत की चार प्रमुख फार्मा कंपनियों को उनकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए मंजूरी दी है। ये फैसला ऐसे समय में आया है जब कोरोना महामारी से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है जो पूरी दुनिया में दवा की कमी का कारण बन गया है। अमेरिका में तीसरी सबसे बड़ी जेनेरिक दवा आपूर्तिकर्ता ल्यूपिन और डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज ने सोमवार को इस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (ईआईआर) रिसीव की। ये रिपोर्ट इन कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अमेरिकी दवा नियामक की जांच को बंद करने का संकेत है। महाराष्ट्र के नागपुर में मौजूद ल्यूपिन की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी इस वर्ष जनवरी में हुए यूएसएफडीए के इंस्पेक्शन के आधार पर क्लीयर की गई है। ल्यूपिन के प्रबंध निदेशक निलेश गुप्ता ने कहा कि हमें अपनी नागपुर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए ईआईआर प्राप्त करने की बहुत खुशी है। वहीं हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डी ने कहा कि कंपनी को तेलंगाना के मिरियालागुड़ा में अपने सक्रिय दवा संयंत्र 5 के लिए ईआईआर मिला है। पिछले हफ्ते, बेंगलुरु स्थित स्ट्राइड्स फार्मा ने कहा था कि यूएसएफडीए ने मार्च में निरीक्षण के बाद उनकी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को मंजूरी दे दी। बेंगलुरू के इस प्लांट में टैबलेट, कैप्सूल, मलहम, क्रीम, लिक्विड और कॉम्प्लेक्स जेनेरिक सहित फिनिश्ड डोसेज फॉर्मूलेशन के निर्माण की क्षमता है। बेंगलुरु की एक अन्य कंपनी बायोकॉन को भी यूएसएफडीए ने मंजूरी दी है। बायोकॉन के मलेशिया स्थित उनके इंसुलिन प्लांट को ये मंजूरी मिली है। भारत के बड़े जेनेरिक दवा निर्माताओं को मंजूरी नहीं मिलने के चलते राजस्व में गिरावट का सामना करना पड़ रहा था। इससे उनकी मार्केट वैल्यू में गिरावट देखी गई। भारतीय फार्मा कंपनियों को पिछले 12 महीनों में अपने मार्केट कैप में लगभग एक बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन मांगी थी जिसके बाद यूएसएफडीए ने इस दवा को बनाने वाली एक कंपनी IPCA पर से इंपोर्ट बैन हटा दिया।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ