हॉटस्पॉट बनने के बाद 45 फार्मा इंडस्ट्री बंद

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। कोरोना संक्रमण की चपेट में हजारों लोग आ गए हैं। वहीं, सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमित हॉटस्पॉट को सील किया जा रहा है। वहीं, इस महामारी से हिमाचल प्रदेश भी अछुता नहीं है। कोरोना हॉटस्पॉट बनने के बाद प्रदेश में 45 फार्मा इंडस्ट्री बंद हो गई है। इससे प्रदेश में दवा उत्पादन का काम प्रभावित हुआ है। खास कर हाइड्रोक्लोरोक्वीन दवाई के उत्पादन पर भी गहरा असर पड़ा है। अभी हाइड्रोक्लोरोक्वीन की मांग देश ही नहीं विदेश में भी है। खुद भारत अमेरिका सहित कई देशों को हाइड्रोक्लोरोक्वीन की सप्लाई कर रहा है। दरअसल, कोरोना मरीजनों के इलाज के लिए हाइड्रोक्लोरोक्वीन सबसे ज्यादा कारगर दवाई है। हिमाचल के बद्दी में सबसे ज्यादा दवाई बनानी वाली फैक्ट्रियां हैं, लेकिन बद्दी बरोटिवाला में ही सबसे अधिक क्षेत्र हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील करने के आदेश जारी किए हैं। यानि कि यहां पर जरूरी सामान खरीदने के लिए भी किसी को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। यही वजह है कि हिमाचल में फार्मा उद्योगों का काम पूरी तरह से ठप हो गया है।
बता दें कि जयराम ठाकुर सरकार ने हाल ही में फार्मा कंपनियों को काम करने की मंजूरी दी थी। सरकार ने दवाइयों को आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में रखा था। मंजूरी मिलते ही प्रदेश भर में करीब 350 फार्मा उद्योगों ने काम करना भी शुरू कर दिया था लेकिन बद्दी बरोटिवाला में सबसे अधिक क्षेत्र हॉट स्पॉट चिन्हित किए जाने के बाद काम बंद हो गए। उद्योग विभाग के निदेशक हंस राज शर्मा ने बताया कि बद्दी बरोटीवाला इलाके को हॉटस्पॉट में शामिल किया गया है। ऐसे में इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यहां किसी को घर से बाहर निकलने तक की इजाजत नहीं है। हर गतिविधि पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। ऐसे में दवा बनाने वाली करीब 45 फर्मा उद्योग पूरी तरह से बंद हो गए हैं।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 13 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC