अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, भ्रूण लिंग जांच करवाने वाले 2 दलाल गिरफ्तार

चरखी दादरी (हरियाणा)। तीन जिलों की टीम ने दादरी के दीप डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन सेंटर पर छापेमारी की। इसमें दो युवकों को भ्रूण लिंग जांच करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रोहतक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिकाए बनाकर दलालों के पास झज्जर भेजा। जहां पर 35 हजार रुपये में दादरी में लिंग जांच करवाने पर बात बनी। तीनों जिलों की स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर दो दलालों को साढ़े 19 हजार रुपये के साथ दबोचा। टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्र के दस्तावेज जांचे तो नियमानुसार ही गर्भवती का अल्ट्रासाउंड किया गया मिला। वहीं, विभाग की ओर से दोनों आरोपियों की खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत पुलिस को शिकायत दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग रोहतक को मामले के बारे में शिकायत मिली थी। टीम ने झज्जर और दादरी की टीम से को-ऑर्डिनेट किया। जिसके बाद रोहतक की टीम ने डिकाए बनाकर झज्जर में दलालों के पास भेजा। वहां पर 35 हजार में दादरी के लोहारू रोड स्थित दीप डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन सेंटर पर भ्रूण जांच करवाने की बात हुई।
डिकाए को दो दलालों के साथ दादरी भेज दिया गया। दादरी पहुंचने पर केंद्र के रिसेप्शन से पर्ची कटवाई गई और फीस के पांच सौ रुपये दिए गए। एक घंटे इंतजार के बाद डिकाए की जांच की गई। डॉक्टर के केबिन से बाहर आने पर दलालों ने डिकाए से कहा कि आपको बेटा होगा। डिकाए ने वहां खड़ी टीम को इशारा किया और टीम ने दोनों दलालों को पकड़ लिया। वहीं, झज्जर टीम द्वारा भी वहां से दो दलाल गिरफ्तार किए गए हैं। पिछले करीब डेढ़ साल से दलाल यह खेल चला रहे हैं। दलालों में तीन झज्जर जिले के तो एक दादरी का है। किसी की भी जांच करवाने के लिए झज्जर से मामला सेट किया जाता था।
दीप डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन सेंटर से चरखी निवासी सुनील व झज्जर के भींडावास निवासी धर्मेंद्र को दबोचा है। वहीं इनके दो साथी झज्जर के हैं जिन्हें वहीं दबोचा गया है। अब तक वह करीब 100 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करवा चुके हैं। यह अल्ट्रासाउंड चरखी दादरी व झज्जर में करवाए गए हैं। रोहतक स्वास्थ्य विभाग की टीम से नोडल अधिकारी डॉ. विकास सैनी ने कहा कि चार दलालों को पकड़ा गया है जो 35 हजार रुपये लेकर डिकाए का अल्ट्रासाउंड दादरी करवाने आए थे।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए