मेडिकल स्टोर के गोदाम पर छापा, 18500 नशीली गोलियों समेत दुकानदार गिरफ्तार

असंध (करनाल)। शहर की विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित एक मेडिकल स्टोर के गोदाम में छापा मारकर 18 हजार 500 नशीली अवैध गोलियां व 112 बोतल प्रतिबंधित सिरप बरामद की है। जिला औषधि नियंत्रक व पुलिस की टीम ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक आरोपी रमन कुमार गर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि रामनगर के आरोपी रमन कुमार का असंध बाजार में मेडिकल स्टोर है। आरोपी मेडिकल स्टोर मे नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है। वह नशीली व अवैध दवा, गोलियां और सिरप गोदाम में रखता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी सुनील दहिया को मौके पर बुलाया। स्टोर पर रेड की तो वह बंद मिला। पुलिस टीम आरोपी के घर और बाद में स्टोर पर पहुंची, जहां आरोपी की नायब तहसीलदार रमेश कुमार के समक्ष जांच की गई तो गोदाम में नशीली दवाइयां बरामद की। इसके साथ कोडिन सिरप की 112 बोतल भी टीम ने बरामद की। पुलिस के नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सुभाष ने बताया कि आरोपी रमन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए