अवैध अस्पताल पर छापेमारी, दवा दुकान को किया सील

जबलपुर। अवैध अस्पताल पर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। पता चला है कि यहां दलाल मरीजों को लेकर आते थे। अस्पताल प्रबंधन ने जिला प्रशासन की टीम को बताया कि पहले इस अस्पताल का नाम स्मार्ट सिटी था, लेकिन इसे बंद कर दिया गया और एप्पल अस्पताल के नाम से लाइसेंस के लिए दस्तावेज दिए गए हैं।

यह है मामला

जबलपुर जिला प्रशासन की टीम ने कई अस्पतालों पर छापामारी की। इस दौरान प्रशासन को एक अस्पताल ऐसा मिला जो बिना लाइसेंस का संचालित हो रहा था।

टीम ने शहर के शारदा चौक स्थित एप्पल अस्पताल पर छापा मारा और जांच के दौरान भारी अनियमितताओं को पाया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि इस अस्पताल का लाइसेंस ही नहीं है और उसके बावजूद मरीजो को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम ने अस्पताल में संचालित हो रही दवा दुकान को सील कर दिया है।

बंद अस्पताल में भर्ती मिले मरीज

जबलपुर के शारदा चौक स्थित एप्पल हॉस्पिटल में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर छापा मारा। दबिश के दौरान जिला प्रशासन की टीम ने अस्पताल से जुड़े दस्तावेज मांगे तो अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल को बंद बता दिया। इसके बाद जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो तीसरी मंजिल पर सडक़ हादसे में घायल 6 मरीज भर्ती मिले। इनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।

पहले स्मार्ट सिटी के नाम से संचालित होता था ये अस्पताल

यहां भर्ती मरीज ने बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। वह दलाल के माध्यम से अपने इलाज करने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने जिला प्रशासन की टीम को बताया कि पहले इस अस्पताल का नाम स्मार्ट सिटी था लेकिन इसे बंद कर दिया गया है।

अब एप्पल अस्पताल के नाम से लाइसेंस के लिए दस्तावेज दिए गए हैं। फिलहाल एप्पल अस्पताल के नाम से कोई भी दस्तावेज मौके पर मौजूद नहीं है। जिला प्रशासन की टीम ने जब मेडिकल दुकान के संबंध में पूछताछ की तो दवा दुकान में भी भारी नियमितताएँ सामने आई। इसके चलते दवा दुकान को सील कर दिया गया।

 

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक