प्रतिबंधित कफ सिरप की 20 पेटियां बरामद, दो गिरफ्तार

चंडीगढ़। प्रतिबंधित कफ सिरप की 20 पेटियां बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई सेक्टर-26 थाना पुलिस ने बापूधाम कॉलोनी में शीतला माता मंदिर परिसर में बनी फोटोग्राफी की दुकान पर छापामारी के दौरान की। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों को कब्जे में लेकर दो लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

जानकारी अनुसार पुलिस इलाके में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि शीतला माता मंदिर परिसर में मौजूद एक दुकान से प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई की जाती है। सूचना के तहत पुलिस ने मंदिर की गली में गणेश स्टूडियो नाम से संचालित फोटोग्राफी की दुकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान यहां से प्रतिबंधित कफ सिरप की 20 पेटियां बरामद हुईं।

पुलिस ने दुकान संचालक को मौके पर बुलाकर पूछताछ शुरू की और दवाइयों के बिल व लाइसेंस दिखाने को कहा। दुकान संचालक ने बताया कि उसके एक मेडिकल स्टोर चलाने वाले साथी ने दवाइयों के डिब्बे उसकी दुकान पर रखे हंै। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल शॉप संचालक से भी पूछताछ की, लेकिन वह भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

दवाइयों के सैंपल लेकर सील किया

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और एफएसएल से डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और कफ सिरप की जांच की। पुलिस ने दवाइयों को सील कर कुछ सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए। बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर संचालक बापूधाम कॉलोनी के एक स्थानीय नेता और पूर्व पार्षद सहित डिप्टी मेयर का करीबी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 4 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 23 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट