अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन की कार्रवाई तेज

झारखंड के बगहा में अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन का लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है, लेकिन छापेमारी से पहले ही संचालकों को इस बात की जानकारी हो जा रही है और संचालक मौके से फरार हो जा रहे हैं।

बगहा में नवागत एसडीएम डॉक्टर अनुपमा सिंह के पदग्रहण करने के बाद अवैध नर्सिंग होम संचालकों और झोला छाप डॉक्टरों पर शामत आ गई है. फर्जी क्लिनिकों और अल्ट्रासाउंड संस्थानों में छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

एसडीएम और जिला प्रशासन के निर्देश पर रामनगर थाना क्षेत्र के इलाके में फर्जी क्लिनिको और अल्ट्रासाउंड संस्थानों में लगातार छापेमारी हो रही है. चार दिन पूर्व गठित छापेमारी दल ने एक नर्सिंग होम में जांच किया जिसमें दर्जनों ऑपरेटेड मरीज मिले. इनमें से 6 महिला मरीजों का गर्भाशय ही निकाल लिया गया था.

हालांकि जांच टीम ने इस संस्थान को सील करने और रेस्क्यू किए गए मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने की बात कही थी लेकिन ये सभी मरीज अचानक से फरार हो गए. जिसके बाद एसडीएम ने खुद जाकर जांच पड़ताल किया और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की बात कही।

इतना ही नहीं उन्होंने दो अन्य अवैध नर्सिंग होम में छापेमारी भी की, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा. एक मर्तबा फिर आज मेडिकल जांच टीम ने छापेमारी किया लेकिन उनके क्लीनिको में पहुंचने से पहले ही नर्सिंग होम के संचालक व फर्जी चिकित्सक फरार हो गए.

Related Posts

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

भीलवाड़ा (राजस्थान)। मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाने के बाद 17 वर्षीय प्राची की मौत हो गई। बुखार से पीडि़त प्राची को परिजन दवा दिलाने लाए थे। आरोप है कि वहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 0 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 14 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 13 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल