अवैध निजी अस्पताल पर छापेमारी, सील करने का निर्देश

जमानिया (वाराणसी)। अवैध निजी अस्पताल पर छापेमारी की गई और उसे सील करने का निर्देश दिया गया है। यह कार्रवाई नगर पालिका क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती मोहल्ले में स्थित निजी अस्पताल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने की। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल मेंं कोई चिकित्सक नहीं मिला। वहीं, अस्पताल के पंजीकरण संबंधी कागजात भी नहीं मिले। इसके चलते अस्पताल को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

यह है मामला

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रविरंजन ने चांदपुर नई बस्ती मोहल्ले में फर्जी तरीके से संचालित एक अस्पताल पर रेड की। मौके पर दो मरीज भर्ती पाए गए। वहीं अस्पताल मेंं कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल से संबंधित दस्तावेज मांगे तो कर्मचारी इसे नहीं दिखा पाए। इसके चलते डॉ. रविरंजन ने भर्ती मरीजों को तत्काल सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करने और इस अस्पताल को बंद करने का निर्देश दिया।

इस कार्रवाई की खबर से फर्जी अस्पताल संचालकों में हडक़ंप मचा हुआ है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. रविरंजन ने बताया कि अस्पताल को बंद करने के निर्देश के साथ ही नोटिस भी भेजा जा रहा है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त