नकली दवाइयां बनाने वाली पांच कंपनियों पर केस, जानें कौन सी हैं दवाएं

बिजनौर (उप्र)। नकली दवाइयां बनाने वाली पांच दवा कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पहले भी पांच अन्य दवा कंपनियों पर केस दर्ज कराया गया था।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि जिले में लगातार दवाइयां जांच में अधोमानक और नकली मिल रही हैं। इसके चलते अब पांच दवा निर्माता कंपनियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। साथ ही एक मेडिकल स्टोर संचालक पर नार्कोटिक्स अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया गया है।

ड्रग इंस्पेक्टर के अनुसार जेएमएम फॉर्मूलेशन प्राइवेट लिमिटेड सिरमोर में बनी सिफेक्सिमा-100 डीएस दवाई जांच में अधोमानक मिली। इसके अलावा नेक्टर हर्बस ड्रग्स, कोटद्वार में बनी डिक्जोस-पी टेबलेट भी अधोमानक पाई गई। वहीं, माइटक्सिम-200 डीटी दवा भी जांच में अधोमानक निकली, जोकि डैक्सीन फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड, सोलन में बनी थी।

मेरोपेनेम इंजेक्शन का सैंपल जांच में अधोमानक मिला

उन्होंने बताया कि वहीं मेरोपेनेम इंजेक्शन का सैंपल जांच में अधोमानक पाया गया। यह इंजेक्शन क्योरहेल्थ फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड, सोलन की कंपनी में बना था। जांच में अधोमानक आने पर कंपनियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज करवाया है।

उधर, औषधि निरीक्षक ने धामपुर के मोहल्ला वाडवान निवासी संदीप कुमार चौहान पर नार्कोटिक्स दवा मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले भी पांच दवा कंपनियों के खिलाफ केस दायर किया गया था। उमेश भारती का कहना है कि जिले में लगताार दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 29 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट