अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दवाइयांं जब्त की

मुरादाबाद। अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दवाइयांं जब्त करने का मामला प्रकाश में आया है। डिप्टी सीएमओ और औषधि प्रशासन की टीम ने भगतपुर थाना क्षेत्र के बहेड़ी रोशनपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर रेडकर 95 हजार रुपये कीमत की दवाइयां जब्त की हैं।

टीम के मांगने पर दवा दुकानदार मौके पर लाइसेंस नहीं दिखा सका। स्टोर से बरामद दवाओं में कुछ एक्सपाइरी डेट की भी बताई जा रही हैं।

यह है मामला

डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार. औषधि प्रशासन विभाग की निरीक्षक उमिला वर्मा और निरीक्षक मुकेश जैन की टीम ने बजरंग दल के लोगों की शिकायत पर पुलिस बल के साथ गांव बहेडी रोशनपुर स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर अवैध ढंग से संचालित किया जा रहा था। इसका संचालक शाकिर अली दवाओं की बिक्री संबंधी वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका।

शिकायत मिली थी कि शाकिर झोलाछाप डॉक्टर का भी काम करता है। मौके पर निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर में 95 प्रकार की दवाएं मौजूद थीं। इनमें कुछ एक्सपाइरी डेट की थी। मौके से निरीक्षकों ने चार दवाओं के सैंपल लिए हैं। इसके बाद मेडिकल स्टोर से 95 हजार रुपये मूल्य की दवाएं जब्त कर ली गई।

निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट के बाद अदालत में केस दर्ज करवाया जाएगा। इस मामले में पुलिस की जांच भी है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त