फर्जी डॉक्टर की दवा से बच्चे की मौत, डॉक्टर को अरेस्ट किया

बाराबंकी। फर्जी डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि मासूम झूले से गिरकर मामूली रुप से घायल हुआ था। उसके परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर ने उनके बच्चे को ऐसी दवा दी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने संबंधित डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह है मामला

जानकारी अनुसार आदर्श नगर पंचायत सुबेहा के हसनपुर वार्ड स्थित अपने ननिहाल आया 12 वर्षीय कुलदीप पुत्र राजेन्द्र गौतम निवासी इन्हौना जनपद अमेठी कस्बा स्थित मियां छावन बाबा की दरगाह पर लगे मेले में झूला झूल रहा था। झूलते समय नीचे गिर जाने से कुलदीप को हल्की चोट लग गई।

इस पर कुलदीप के नाना जियालाल उसे लेकर हसनपुर वार्ड में ही एक डॉक्टर फारुख के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। वहां पर मासूम का इलाज कर डाक्टर ने उसे दवा खिलाई और घर ले जाने के लिये कहा।

नाना के मुताबिक वह बच्चे को लेकर घर चले आये। घर में कुलदीप ने खाना खाया और इसके कुछ ही देर बार उसकी तबियत बिगड़ गई। कुलदीप को दोबारा लेकर वह उसी क्लीनिक पर पहुंचे, जहां डाक्टर फारुख ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झोलाछाप डॉक्टर पर बच्चे के गलत इलाज का आरोप

फर्जी डॉक्टर

परिजनों के अनुसार झोलाछाप डॉक्टर ने उनके बच्चे का गलत इलाज किया। गलत दवा देने के चलते उसकी जान गई। परिजनों ने थाना सुबेहा में शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित डाक्टर के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने डाक्टर को हिरासत में लेते हुए जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है। आरोपी डॉक्टर ने अपने पास भारतीय चिकित्सा परिषद धनवंतरि का प्रमाण पत्र होना बताया है। सीएचसी अधीक्षक सुबेहा डा. ओम प्रकाश कुरील ने बताया कि जितने भी झोलाछाप डाक्टरों द्वारा अवैध क्लीनिक चलाये जा रहे हैं, उनकी जांच करवाकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद