अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर रेड, दवाइयां बरामद

छीपा बड़ौद (राजस्थान)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में हनुमान चौराहे पर अवैध रूप से चल रहे एक क्लीनिक पर रेडकर दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान पता चला कि झोलाछाप डॉक्टर मोहनलाल वर्मा पिछले 32 सालों से लोगों का अवैध तरीके से इलाज कर रहा था। टीम ने क्लीनिक संचालक मोहनलाल से रजिस्टर, मेडिकल प्रैक्टिशनर प्रमाण पत्र मांगा तो वह उपलब्ध नहीं करा पाया। उसने टीम को बताया कि वह 11वीं कक्षा पास है। क्लीनिक के एक कमरे में काफी मात्रा में एलोपैथिक औषधियां एवं इस्तेमाल में ली गई औषधियां भी मिली। साथ ही उसके पास कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। टीम ने चिकित्सा उपकरणों और दवाओं को जब्त कर लिया। दवाओं के नकली होने की आशंका पर औषधि नियंत्रण अधिकारी ने मौके पर दो औषधियों के सैंपल भी लिए, जिन्हें जांच के लिए जयपुर भेजा जाएगा। बिना लाइसेंस औषधियों का क्रय-विक्रय करने और अवैध क्लीनिक चलाने के लिए मोहनलाल वर्मा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज भी की गई है। चिकित्सा विभाग की टीम में औषधि नियंत्रण अधिकारी सुरेंद्र पारेता, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. हरिसिंह मीणा, डॉ. हेमंत नागर एवं पुलिस बल भी शामिल रहा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन