ड्रग विभाग ने निजी अस्पतालों से जीवनरक्षक दवाओं के सैंपल भरे

ऊना। ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने जिला ऊना के विभिन्न निजी अस्पतालों में दवाओं के सैंपल भरे हैं। टीम ने करीब 12 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसमें अधिकांश जीवनरक्षक दवाओं के सैंपल शामिल हैं। विभाग ने निजी अस्पतालों में दवाओं की गुणवत्ता को जांचने के सिलसिले में यह अभियान शुरू किया है। अभियान के शुरुआती दौर में निजी अस्पतालों को चुना गया है और रेंडम आधार पर उनकी जांच की जा रही है। ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने गगरेट क्षेत्र के करीब आधा दर्जन निजी अस्पतालों में दबिश देकर करीब 12 सैंपल भरे हैं। अभियान के तहत पूरे जिले में निजी अस्पतालों व क्लीनिकों की जांच की जाएगी। टीम ने कुछ रोज पहले ही इस अभियान की शुरुआत की है और अब तक जहां जरूरी लगा है वहां के सैंपल जांच के लिए हासिल किए हैं। विभाग ने इस क्रम में सबसे पहले चरण में गगरेट क्षेत्र का चुनाव किया और वहां अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करके यह सैंपल हासिल किए हैं। जिले में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचनाओं और प्रतिबंधित दवाओं के पकड़ में आने के बाद ड्रग कंट्रोल विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद जिले में जहां भी दवाओं की बिक्री अथवा उनका इस्तेमाल हो रहा है उन संस्थानों में दबिश देने का दौर जारी रहेगा। विभागीय सूत्रों से पता चला है कि जो नशा निवारण केंद्र हैं, वहां भी ड्रग कंट्रोल विभाग औचक निरीक्षण करेगा। ड्रग कंट्रोल विभाग के इंस्पेक्टर विकास ठाकुर व पंकज के मुताबिक महकमे के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है। रूटीन में भी सैंपल लिए जा रहे हैं। सहायक दवा नियंत्रक आशीष रैना ने बताया कि ऊना जिला में भी दवाओं की गुणवत्ता जांचने व स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े तमाम संस्थानों की जांच की जा रही है। इसमें आम लोगों तक सही दवा पहुंचे और इसका गलत इस्तेमाल न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन