अश्वगंधा से कोरोना संक्रमण का इलाज संभव !

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली ने प्राकृतिक औषधि अश्वगंधा से कोविड-19 के इलाज की संभावना जताई है। आइआइटी के बायोकेमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. डी. सुंदर ने जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड इंडस्ट्रियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर खोज की है कि अश्वगंधा का एक रसायनिक पदार्थ, कोविड-19 को कोशिकाओं में विकसित होने से रोकने में कारगर हो सकता है। यह किस प्रकार से कोविड-19 की विकसित होने की प्रकिया को रोक सकता है, इसकी प्रणाली की रूपरेखा को तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि अश्वगंधा से कोविड-19 की दवाई बनाने के लिए कई क्लीनिकल ट्रायल करने की जरूरत है। अत्याधुनिक लैब में इसका ट्रायल होना चाहिए। इस पर भी हम काम करेंगे। भारत में पांरपरिक रूप से अश्वगंधा का उपयोग आयुर्वेदिक उपचार के लिए किया जाता है। एक महीने पहले केंद्र सरकार ने आयुष मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) को जोड़ते हुए एक टास्क फोर्स का गठन किया था। इसमें इन्हें कहा गया था कि अश्वगंधा, यष्टिमधु, गुडुची को पिपाली के साथ, आयुष-64 (मलेरिया की दवाई) जैसी आयुर्वेद औषधियों पर कोविड-19 के संदर्भ में शोध करें। हमारी तरफ से स्वतंत्र रूप से अश्वगंधा पर शोध किया गया है। कई अन्य शोधकर्ता कोविड-19 को लेकर हमारे शोध को इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन