अस्पतालों में कोरोना पर होगी मॉक ड्रिल

Covid 19: देश में तेजी से कोरोना (Covid 19) के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 7अप्रैल को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने  राज्यों से सतर्क रहने, टेस्टिग व जिनोम सिक्वेंसिग बढ़ाने, अस्पतालों को तैयार रखने और दवाओं का स्टाक बनाने को कहा है।  उन्होंने राज्यों से हॉटस्पॉट की पहचान कर वायरस के प्रसार को कम के लिए कहा है।

देश के तमाम राज्यों को मॉक ड्रिल की सलाह (Covid 19)

स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में आठ और नौ अप्रैल को सभी जिलों में कोरोना की तैयारियों की समीक्षा और 10 और 11 अप्रैल को कोरोना अस्पतालों में माक ड्रिल करने का फैसला लिया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बीते तीन सप्ताह से कोरोना के मामले में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले दो सप्ताह पहले 17 मार्च तक एक सप्ताह में औसतन प्रतिदिन 571 मामले आ रहे थे, वहीं सात अप्रैल तक एक सप्ताह में औसतन 4,188 मामले आ रहे हैं। उस वक्त संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम थी। अब वह 3.02 प्रतिशत तक पहुंच गई है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में 10 या इससे अधिक जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। कोरोना के ताजा संक्रमण के लिए एसबीबी.1.16 वैरिएंट को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1644262344401522689?s=20

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पॉजिटिव सैंपल के जीनोम सीक्वेंसिंग को बढ़ाने के साथ-साथ कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के बारे में जागरूकता पैदा करने पर भी जोर दिया है।

 

 

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 16 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC