अस्पताल की बड़ी लापरवाही, कूल्हे की हड्डी के फैक्चर की जगह कर दिया हार्ट का ऑपरेशन

Noida: नोएडा (Noida) में स्थित फोर्टिस अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज के कूल्हे की हड्डी में फैक्चर के ऑपरेशन की बजाय डॉक्टरों ने उसके हार्ट का ऑपरेशन कर दिया। इस ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत हो गई।

मरीज की एंजियोग्राफी की गई (Noida)

जयपुर के रहने वाले 66 वर्षीय  दिनेश कुमार सक्सेना का बेड से गिरने की वजह से कूल्हे की हड्डी का फैक्चर हो गया। परिजनों ने मरीज को इसके बाद नोएड के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  मंगलवार को मरीज की एंजियोग्राफी की गई। मृतक के बेटे शुभम सक्सेना ने बताया कि उनके पिता की पहले दो बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी थी। बुधवार सुबह तक उनकी हालत ठीक थी। लेकिन सुबह उनकी एंजियोग्राफी कर दी गई। मरीज का फैक्चर का ऑपरेशन नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें- आरबीएम हॉस्पिटल में इंजेक्शन लगते ही मरीजों की हालत बिगड़ी

गलत ऑपरेशन की वजह से मरीज की मौत 

परिजनों ने शव लेने से इंकार करते हुए अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे शुभम सक्सेना  ने अस्पताल पर आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने कोई जानकारी नहीं दी। शाम करीब 4.30 बजे जब वे आईसीयू में पहुंचे तो उनके पिता बेहोश अवस्था में लेटे थे और शक होने पर जब डॉक्टरों से पूछा  तो शाम करीब पांच बजे मौत की जानकारी दी गई। इसके बाद गुस्साए परिजनोंं ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को शिकायत दी और जब मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत कराया। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज दिल की बीमारी से ग्रसित था। जिस पर साथ साथ मरीज की हर अपडेट परिजनों को दी जा रही थी। मरीज की पहले से ही से दिल और सांस की बीमारी थी जिस वजह से उनका शुगर बढ़ा हुआ था और वहीं कूल्हे की सर्जरी से पहले मरीज की हालत स्थिर करना जरूरी था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 17 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 8 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 13 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची