अस्पताल की लापरवाही : मरीजों को दीं एक्सपायर्ड दवाएं

सीतापुर। सीतापुर के महमूदाबाद में सीएचसी महमूदाबाद में जिम्मेदार अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मरीजों को अस्पताल की तरफ से एक्सपायर्ड दवाएं बांट दी गईं। बतादे कि अफसरों की यह लापरवाही आम आदमी पर भारी पड़ सकती है। सीएचसी अधीक्षक डॉॅ. प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया मल्टी विटामिन बी कॉम्पलेक्स की दवा कल से वितरित की जा रही हैं। स्टॉक में कुछ दवाएं एक्सपायर्ड थीं इन्हें हटा दिया गया है। किसी मरीज को इसका वितरण नहीं किया गया है। सीएचसी महमूदबाद में बुधवार को आने वाले मरीजों को इलाज करने के बाद उनको निशुल्क दवाएं वितरित की जा रही थीं। कुछ मरीजों को मल्टी विटामिन की दवाएं दी गईं। जबकि यह दवा जुलाई व अगस्त 2020 में एक्सपायर्ड हो गई थी। जब मरीज ने दवा को देखा तो वह दंग रह गए। इसकी शिकायत अधीक्षक से की। तब तक इन दवाओं का काफी वितरण हो चुका था। तमाम मरीज दवा लेकर अपने घर जा चुके थे। जब इन एक्सपायर्ड दवाओं की मरीजों को जानकारी हुई तो वह सीएचसी पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद यहां से इन दवाओं को हटा लिया गया। गौरतलब है कि जब तक यह दवाएं हटाई गईं तब तक तमाम मरीज दवाएं लेकर जा चुके थे।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 21 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 16 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची