1.4 करोड़ रुपये का एमडी ड्रग्स बरामद

सूरत पुलिस ने 1.4 करोड़ रुपये का एमडी ड्रग्स बरामद किया है बतादे कि पिछले 24 घंटे में अलग-अलग चार वारदात में पुलिस ड्रग्स पकड़ने में कामयाब रही है। सूरत के पुलिस कमिश्नर अजय तोमर ने बताया कि सूरत में ड्रग्स बेचने का जो बड़ा रैकेट चल रहा था उसे आज पकड़ लिया गया है। तो वहीं दूसरे मामले में छापेमारी कर 56 लाख का गांजा भी पकड़ा है। सूरत में एंटी ड्रग्स अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़े ड्रग सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सूरत से चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक करोड़ 40 लाख रुपये का ड्रग्स जब्त किया है। दरअसल पकड़े गए सलमान और आदिल दोनों ही पार्टनरशिप में ड्रग्स का बिजनेस करते थे। दोनों ही ड्रग्स को सूरत में बेचते थे. पुलिस ने कार, मोबाइल समेत ड्रग्स का जत्था बरामद किया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि इनके तार मुंबई के ड्रग्स पेडलर्स के साथ भी जुड़े हुए हैं। क्राइम ब्रांच ने इस पूरे चैनल का पर्दाफाश करते हुए कई जगह पर रेड भी मारी है। साथ ही सूरत रेलवे स्टेशन के नजदीक आई हुई एक लड़की और लड़के को नशा करते हुए भी काबू किया है। यह लड़की सूरत की रहने वाली बताई जा रही है, इसके अलावा पुलिस ने सूरत के लाल गेट और वराछा से भी ड्रग बरामद किया है। दरअसल पुलिस की स्पेशल ड्राइव के तहत सूरत क्राइम ब्रांच ने दुम्मस एयरपोर्ट रोड के पास से एक कार से एमडी ड्रग सप्लाई करने वाले सलमान उर्फ अमन मोहम्मद हनीफ जवेरी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद बुधवार को उसके चार और साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को उसकी कार से 1.4 करोड़ का एमडी ड्रग्स मिला है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी