रोम (इटली)। राजधानी रोम के बाहरी इलाके में स्थित एक अस्पताल में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। अस्पताल में दाखिल 200 से ज्यादा मरीजों को रेस्क्यू किया गया है। यह हासदा सेंट जॉन द इवानजेलिस्ट हॉस्पिटल में हुआ। अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती मरीजों को तत्काल एंबुलेंस से अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।

कम गंभीर मरीज नगर निकाय के जिम्नेजियम में रखे

अस्पताल प्रशासन के अनुसार कम गंभीर मरीजों को पहले नगर निकाय के जिम्नेजियम में रखा गया। दमकल विभाग का कहना है कि आग लगने की घटना शुक्रवार की देर रात हुई। आग की सूचना पर तुरंत दमकल कर्मियों ने मौके पर जाकर मोर्चा संभाला। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

लोकप्रिय पर्यटन स्थल पा बना है अस्पताल

बता दें कि यह अस्पताल टिवोली मध्य रोम के उत्तर पूर्व में 35 किलोमीटर दूर पर स्थित है। यह स्थान लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस पुरातत्व स्थल को विला डी एस्टे और विला एडरियाना के लिए भी जाना जाता है।