अस्पताल में दस्त की दवा देकर दो तस्करों से निकाले सोने के सिक्के

गाजियाबाद। अस्पताल में दो तस्करों को दस्त की दवा देकर मल के रास्ते सोने के सिक्के निकाले जा रहे हैं। अब तक दोनों तस्करों से सोने के 12 सिक्के मल के साथ निकल चुके हैं। एक्स-रे कराने पर पता चला कि एक तस्कर फुजैल के पेट में सोने का सिक्का बचा हुआ है। इसके लिए दस्त लगाने की दवा हर आधे घंटे बाद दी जा रही है ताकि बचा हुआ सिक्का भी निकल आए।

क्राइम ब्रांच ने बस अड्डे से रामपुर के टांडा निवासी फुजैल और नदीम को पकडक़र पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सोने के सिक्के वह निगल गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने तस्करों के पेट से निकले 12 सिक्कों को सील करके एफएसएल लैब भेजने के लिए क्राइम ब्रांच को सांैप दएि हैं। सीएमएस डा. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दूसरे आरोपी नदीम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। तस्कर के पेट से मल के साथ अधिकांश सोने के सिक्के निकलने पर चिकित्सकों ने राहत की सांस ली है। एक सिक्का न निकलने से परेशानी भी है। सीएमएस ने बताया कि डा.डी के वर्मा, डा. मुकेश चौधरी और डा. मिलिन्द की देखरेख में तस्कर के पेट से बचे हुए एक सोने के सिक्के को निकालने के प्रयास में जुटे हंै।

यह है मामला

पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच ने सउदी अरब से तस्करी कर सोना लाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किएा। आरोपित करीब 400 ग्राम सोने की तस्करी करके लाए हैं, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। आरोपियों ने सोने की छोटी टेबलेट बनाकर पानी से निगल ली थीं। आरोपितों का मेडिकल कराया गया। एक्सरे में दोनों के पेट में धातु की टेबलेट होने की पुष्टि हो गई। पुलिस के अनुसार रामपुर निवासी दो युवक सउदी अरब से सोने की तस्करी कर कई लाख रुपये का सोना लाए हैं।

अस्पताल

 

क्राइम ब्रांच ने बस अड्डे से रामपुर के टांडा निवासी फुजैल और नदीम को पकडक़र पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे सोने की गोलियां निगल गए हैं। सीएमएस ने बताया कि एक बार फिर दोनों के पेट का एक्स-रे कराते हुए पहले एक्स-रे से मिलान किया जाएगा। उधर एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि आरोपित पांच-छह बार इसी तरह सोने की तस्करी कर ला चुके हैं

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा