ड्रोन से दवा और सैंपल 120 किलोमीटर दूर तक भेजने का ट्रायल हुआ सफल

भुवनेश्वर। ड्रोन के जरिए दवा, वैक्सीन और सैंपल 120 किलोमीटर दूर तक भेजने के ट्रायल सफल हो गया है। यह सफलता एम्स भुवनेश्वर को मिली है।

बता दें कि कई बार समय पर दवा नहीं मिल पाने से मरीज का इलाज नहीं हो पाता। ऐसे में मरीज की मौत भी हो जाती है। लोगों को समय पर इलाज मुहैया कराने व गांव-कस्बे तक मरीजों को दवाइयां पहुंचाने का रास्ता एम्स ने निकाला है। भुवनेश्वर स्थित एम्स ने इसके लिए सफल ड्रोन ट्रायल किया है। इस ड्रोन से करीब 120 किलोमीटर तक लोगों को दवाइयां भेजी जा सकेंगी।

एम्स भुवनेश्वर ने किया ट्रायल

एम्स भुवनेश्वर ने ओडिशा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए ड्रोन का सफल ट्रायल किया है। एम्स भुवनेश्वर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तांगी तक लगभग 2 किलोग्राम वजन तक जरूरी ब्लड ड्रोन से भेजे गए। ड्रोन से आवश्यक ब्लड भेजने में करीब 1 घंटा 10 मिनट का समय गया।

अब समय पर मरीजों को मिलेगी मेडिसिन

एम्स भुवनेश्वर के निदेशक आशुतोष बिस्वास ने कहा कि हमारे संस्थान का मकसद कम समय में लोगों की सेवा करना है। ड्रोन डिलीवरी को शामिल करने से ग्रामीण, आदिवासी और अर्ध-शहरी स्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिल सकता है। ये ड्रोन वैक्सीन, आवश्यक दवाओं और सैंपल सहित कई हेल्थ प्रोजक्ट को ले जा सकते हैं।

इमरजेंसी के दौरान मिलेगी मदद

एम्स भुवनेश्वर के निदेशक का कहना है कि ड्रोन सेवा किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान आपातकालीन चिकित्सा, ब्लड सैंपल, ब्लड प्रोडक्ट आदि जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण चिकित्सा सप्लाई की समय पर डिलीवरी कर सकती है। यह ड्रोन 5 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है। वहंी 160 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकता है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत