अस्पताल में 48 घंटे में 10 बच्चों की मौत, जांच शुरू

जयपुर। जेके लोन अस्पताल में 10 बच्चों की मौत मामले में जांच शुरू हो गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुसार एक टीम कोटा भेजी गई है। सीएम ने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गहलोत ने चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गलेरिया को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। बता दें कि इस साल दिसंबर में 77 बच्चों की मौत हुई है, जबकि इसी सप्ताह 10 बच्चों की जान गई है। राजस्थान के कोटा स्थित जेके लोन सरकारी अस्पताल में पिछले दो दिनों के भीतर दस बच्चों की मौत हो गई। अस्पताल अधिकारियों की तरफ से यह बताया गया है कि 6 बच्चे की 23 दिसंबर को मौत हुई, जबकि 24 दिसंबर को 4 बच्चों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में पांच बच्चियां हैं। इनकी उम्र एक दिन से लेकर एक साल के बीच है। पिछले छह साल से इस अस्पताल में हर साल एक हजार से अधिक बच्चों की मौत हो रही है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त