आज से सस्ती दरों पर मिलेगी दवाइयां

राजनांदगांव। मौसमी बीमारियां अपना कहर बरपाए हुए है। अब ऐसे में आम लोगों को दवा लेना मुश्किल पड़ रहा है। लेकिन अब और आज से आधी कीमत पर दवाइयां मिलेंगी। प्रदेश के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की जेनरिक दवाइयां सस्ती दरों पर आधी कीमत में सुलभता से उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर के रूप में किया जाएगा। शहर में रेलवे स्टेशन टैक्सी स्टैंड के पास व कमला कालेज रोड पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर शुरू किया जाएगा जहां लोगों को एमआरपी से आधी कीमत पर दवाइयां मिलेंगी।

नगर निगम आयुक्त डा. चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव निगम सीमा क्षेत्र में दो स्थानों पर रेलवे स्टेशन टैक्सी स्टैंड के पास एवं कमला कालेज रोड हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास 20 अक्टूबर से धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर प्रारंभ हो जाएगी। इन दुकानों का गत दिनों कलेक्टर ने निरीक्षण भी किया था। इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनरिक दवाएं सुगमता से उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा आम बीमारी सर्दी, खांसी, बुखार सहित गंभीर बीमारियों की दवाएं भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि आज गरीब परिस्थिति के अलावा समान्य परिस्थिति के लोग भी इलाज कराने में असमर्थ रहते हैं, धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर के माध्यम से अब उन्हें सस्ती दवाईयां आधी कीमत में सुगमता से मिल जाएंगी, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले के नगरीय निकायों में धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर प्रारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना प्रारंभ करने पर महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। नगर निगम आयुक्त डा. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नागरिकों को धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर आधी कीमत में दवा उपलब्ध कराने के लिए 20 अक्टूबर से सस्ती दवा दुकान प्रारंभ किया जा रहा है।

महापौर हेमा देशमुख ने बताया दीपावली से पहले लोगों को सस्ती दवा की सुविधा के लिए धनवंतरी जेनेरिक दवा की दुकानें खोली जा रही है। वहीं कोरोना में लोगों के स्वास्थ्य की जांच व दवाएं देने को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना प्रारंभ की है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मोबाइल युनिट के माध्यम से इलाज की व्यवस्था मुहैया कराई गयी और अब प्रदेश के नागरिकों को सस्ती दवा उपलब्ध हो सके, इसके लिए मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना प्रारंभ की जा रही है। जिसके तहत धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर 20 अक्टूबर से प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें आम जनता को ब्रांडेड जेनरिक दवाईया एवं सर्जिकल आइटम सस्ती दरों पर सुलभता से प्राप्त हो सके। इन दुकान में सस्ती दवाइयों के अलावा जनरल आइटम, जैसे रिंगगार्ड, बाम, आयोडेक्स, विक्स वेपोराइजर, इनहेलर, डेटाल, इच गार्ड, वेपोराईजर मशीन, सेनेटरी पैड, मास्क, सैनिटाइजर, आदि भी प्राप्त हो सकते हैं।

योजना के क्रियान्वयन के तहत राजनांदगांव शहर एवं जिले में धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर खोले जाने के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने निर्देश दिये थे, निर्देश के परिपालन में जिले के नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद खैरागढ़ एवं डोंगरगढ़ में एक-एक दुकान, नगर पंचायत डोंगरगांव, अंबागढ़ चौकी, छुरिया, छुईखदान व गंडई में एक-एक दुकान एवं नगर निगम सीमा क्षेत्र में दो समेत कुल नौ दुकान प्रारंभ की जानी है। जिसमें से राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़ व डोंगरगांव में दुकानों के लिए निविदा दर प्राप्त हो गयी है। जहां 20 अक्टूबर से दुकानें संचालित की जाएगी एवं शेष नगरीय निकायों के चार दुकानों के लिए द्वितीय निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्राप्त होते ही वहां भी दुकानें संचालित की जाएगी।

 

 

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 2 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 2 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत