वैज्ञानिकों ने तैयार की डेंगू की दवा, देश के 20 केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में होगा क्लीनिकल ट्रायल

नई दिल्ली। डेंगू के खिलाफ वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है और वैज्ञानिकों ने डेंगू की दवा तैयार की है। बता दें कि पहली बार वैज्ञानिकों ने डेंगू की दवा बनाने में सफलता हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मरीजों पर दवा का क्लीनिकल ट्रायल कराने की अनुमति मिल गई है और अब इसे देश के 20 केंद्रों और मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। इसे डेंगू के 10 हजार मरीजों पर ट्रायल किया जाएगा। ताकि सफल टेस्ट के बाद इसे बाजार में उतारा जा सके। फिलहाल जानकारी के मुताबिक इसके लिए देश के 20 मेडिकल कॉलेजों में ट्रायल की तैयारी है।

इसमें कानपुर, लखनऊ, आगरा, मुंबई, ठाणे, पुणे, औरंगाबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरु, मंगलौर, बेलगाम, चेन्नई, चंडीगढ़, जयपुर, विशाखापट्टनम, कटक, खुर्दा, जयपुर और नाथवाड़ा को शामिल किया गया है। जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक यह दवा पौधों पर आधारित है और इसे ‘प्यूरीफाइड एक्यूस एक्सट्रैक्ट आफ कुक्कुलस हिरसूटस’ (एक्यूसीएच) कहा जाता है और इस दवा का नेचर एंटी वायरल है। हालांकि इंसानों में टेस्ट से पहले दवा का लैब और चूहों में टेस्ट किया जा चुका है।

वहीं कंपनी को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) से मानव परीक्षण की अनुमति भी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक जिन केंद्रों और अस्पतालों में ट्रायल होना है। उसमें जीएसवीएम, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ के साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि हर केंद्र पर 100 मरीजों पर दवा का टेस्ट किया जाएगा। फिलहाल इस दवा को मुंबई की एक बड़ी दवा कंपनी तैयार कर रही है।

 

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया